मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

0
28

 

हाथरस में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
हाथरस के सिकंदराराऊ ब्लॉक के ग्राम टिकरी खुर्द में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गेंदालाल, पूर्व प्रभारी वी.के. शर्मा और विशन सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण से संबंधित किट भी वितरित की गई।

पूर्व प्रभारी वी.के. शर्मा ने लाभार्थियों को योजना का लाभ लेकर अधिक से अधिक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं विशन सिंह ने अचार, मुरब्बा, शरबत और फलों का जूस संरक्षित करने सहित खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी और स्वरोजगार शुरू करने के तरीके बताए।
केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समूह बनाकर कार्य करने और इकाई स्थापित कर अधिक लाभ कमाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर योजना के तहत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर विष्णु पचौरी ने पीएमएफएमई योजना और उद्योग नीति-2023 की जानकारी देते हुए बताया कि मशीनरी आदि के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने किया, जबकि संजय चौधरी का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here