सहपऊ में 2 दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ,30 लाभार्थियों को मिली किट

0
9


हाथरस। ब्लॉक सहपऊ के ग्राम खेरिया (पंचायत उधेना) में शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना’ के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राजकीय फल संरक्षण केंद्र की प्रभारी योगेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार, पूर्व प्रभारी वी.के. शर्मा और विशन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

​प्रशिक्षण सत्र में कुल 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें विभाग की ओर से प्रशिक्षण किट बांटी गई। ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने ग्रामीणों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़कर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

​अचार, मुरब्बा और जूस बनाने की दी जानकारी
पूर्व प्रभारी वी.के. शर्मा ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार अचार, मुरब्बा, शरबत और फलों के जूस का संरक्षण कर छोटा उद्योग शुरू किया जा सकता है। वहीं विशन सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में विस्तार के अवसरों को सहज तरीके से समझाया। केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं व युवाओं को समूह बनाकर काम करने की सलाह दी।

​उद्योग नीति और 35% सब्सिडी की दी जानकारी
कार्यक्रम में मौजूद विष्णु पचौरी ने जिले में संचालित पीएमएफएमई (PMFME) योजना और उद्योग नीति 2023 पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मशीनरी आदि की खरीद पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक (35 प्रतिशत) का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी ने किया, जिसमें संजय चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here