बालश्रम के खिलाफ हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बच्चों को कराया रेस्क्यू , बालश्रम व भिक्षावृत्ति पर चला अभियान, दुकानदारों पर होगी विधिक कार्रवाई

0
12

 

हाथरस। बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम की रोकथाम को लेकर हाथरस पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना एएचटी यानी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने श्रम प्रवर्तन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सासनी क्षेत्र में कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सासनी चौराहा, जलेश्वर रोड, भोलू मार्केट, गांधी चौक, कमला बाजार और रूदायन अड्डा सहित आसपास के इलाकों में दुकानों की जांच की गई।

इस दौरान अलग-अलग दुकानों से 6 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया, जबकि दुकान मालिकों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान टीम ने आम लोगों को बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 की जानकारी भी दी गई।

कार्रवाई एएचटी प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस, श्रम प्रवर्तन विभाग और अन्य सहयोगी टीम के सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here