हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइकों पर गिरा, शार्ट सर्किट के बाद दोनों बाइकों में लगी आग

0
21

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कल्याण गढ़ी में एक मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर मकान के बाहर खड़ी दो बाइकों पर गिर गया। तार गिरते ही शॉर्ट सर्किट से बाइकों में आग लग गई। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर इलाके की बिजली बंद कराई। गनीमत रही कि हादसे से कुछ देर पहले स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे वहां से निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया।

लोगों ने मामले की शिकायत विद्युत विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर भी की, लेकिन आरोप है कि कई घंटे बाद तक हाईटेंशन लाइन के टूटे तार को ठीक नहीं कराया गया। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तार टूटकर बाइकों पर गिरने और आग लगने का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here