विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी,अस्पताल में उपचार जारी

0
16

हाथरस।सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई लालगढ़ी में शुक्रवार शाम एक 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जगदीश सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अनविश ने अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे वह घर में ही अचेत होकर गिर पड़ा। युवक को अचेत अवस्था में देख परिजनों की चीख-पुकार निकल पड़ी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय सासनी के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, अनविश पढ़ाई कर रहा है और उसकी अभी शादी नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार के सभी लोग खासे परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here