हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड पर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव लाड़पुर निवासी 75 वर्षीय राजन लाल पुत्र पूरन सिंह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान जलेसर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने पर उन्हें टक्कर मार दी।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।










