अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
12

 

हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के सादाबाद-राया मार्ग पर पल्हावत गांव के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय विनोद बघेल पुत्र चुन्नीलाल निवासी नसीरपुर (रसमई) की मौत हो गई। हादसा रात करीब आठ बजे चौधरी कन्हैयालाल आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ। पुलिस ने घायल विनोद को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि विनोद आगरा से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। विनोद का दो दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था और घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशी का माहौल था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विनोद मजदूरी करता था और परिवार का सहारा था। उसके परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और दो छोटी बहनें हैं। घटना की जानकारी के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here