कोतवाली सदर पुलिस ने 655 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0
19

 

हाथरस। कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 655 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी हतीसा पुल के पास से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजेन्द्र सिंह पुत्र राजू, निवासी रमनपुर, थाना हाथरस गेट, हाथरस के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 401/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव और कोतवाली नगर पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here