गर्म पानी का भगोना पलटने से डेढ़ वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलसा,जिला अस्पताल में भर्ती

0
19

 

हाथरस।घर में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम के ऊपर गर्म पानी से भरा भगोना पलट गया। हादसे में बच्चा बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

जानकारी के अनुसार नगला रति निवासी धर्मेंद्र का डेढ़ वर्षीय बेटा रमन घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते हुए वह गर्म पानी के भगोने के पास पहुंच गया और अचानक भगोना उसके ऊपर पलट गया। गर्म पानी गिरने से मासूम बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here