हाथरस। अज्ञात कारणों के चलते 24 वर्षीय युवक ने गांव के निकट बेरिया के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शीशपाल पुत्र राजपाल निवासी जिरौली खुर्द, थाना सिकंदराराऊ, ने बीती देर शाम गांव के निकट पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की शादी वर्ष 2021 में जनपद एटा निवासी युवती से हुई थी।
वहीं मौके पर पहुंचे युवक के ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि युवक का परिवार के लोगों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते वह परेशान था और उसने यह कदम उठाया। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।










