हाथरस।जनसुनवाई के दौरान हसायन ब्लॉक के पांयदापुर निवासी कुछ युवक जिलाधिकारी अतुल वत्स से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।
जिलाधिकारी ने युवाओं से उनकी शिक्षा और नौकरी की तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और उनके भविष्य को लेकर बातचीत की।
डीएम अतुल वत्स ने युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी तैयारियों को लेकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के घरों पर 5 किलो बादाम और देशी घी उपलब्ध कराने की बात कही।
जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद कार्यालय से बाहर निकले युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डीएम अतुल वत्स ने उनसे एक अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य और बड़े भाई की तरह बातचीत की।
युवाओं ने बताया कि जिलाधिकारी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और नौकरी की तैयारियों को लेकर उन्हें प्रेरित किया। डीएम के इस व्यवहार और प्रोत्साहन से युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिला।










