हाथरस। युवा समाजसेवी गुड्डू रंगीला ने आईपीएस आदित्य वर्मा से की शिष्टाचार भेंट….

0
11

हाथरस। शहर के नगला अलगर्जी निवासी युवा समाजसेवी गुड्डू रंगीला ने शुक्रवार को आईपीएस आदित्य वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गुड्डू रंगीला के साथ कई युवा साथी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान युवाओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

गुड्डू रंगीला ने कहा कि युवाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और शिष्टाचार भेंट के माध्यम से क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान होता रहता है।

वहीं, आईपीएस आदित्य वर्मा ने भी युवाओं से बातचीत की और उनके विचारों को जाना। इस दौरान माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। मुलाकात में कई युवा साथी मौजूद रहे। आगामी 2027 के चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here