आरएएम पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, विजय पाठक और पूनम शर्मा बने ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष…..

0
52

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी द्वारा संगठन विस्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में हाथरस जनपद से विजय पाठक और पूनम शर्मा को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति की घोषणा होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

पार्टी जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय पाठक पूर्व में आरएसएस और विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वहीं पूनम शर्मा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में पदाधिकारी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

उन्होंने बताया कि दोनों की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ब्रज क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियां पार्टी संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट द्वारा की गई हैं।

विजय पाठक और पूनम शर्मा को ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हाथरस के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को ब्रज क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here