रक्षाबंधन के दूसरे दिन गांव जोगिया में विशाल कुश्ती दंगल का किया गया आयोजन

0
18

 

हाथरस। रक्षाबंधन के त्योहार के दूसरे दिन गांव जोगिया में हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने फीता काटकर एवं पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।

दंगल के साथ गांव में मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें खेल-खिलौने, गोलगप्पे, चाट-पकौड़ी आदि की दुकानें लगीं। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग दंगल स्थल पर पहुंचे और पहलवानों के मुकाबलों का आनंद लिया।

इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि कुश्ती हाथरस की पहचान है। जिले के गांव-गांव में अखाड़े हैं और यहां के पहलवान प्रदेश व देश में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रेरित करने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here