जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

0
15

 

हाथरस। महिला जिला अस्पताल में मंगलवार को हर माह आयोजित होने वाले गर्भवती महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुंचीं, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद महिलाओं को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

महिला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश मोहन सक्सेना ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया जाता है।

शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की आशाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाकर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जाती है। साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, दवाओं और नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here