प्रसव के कुछ दिन बाद विवाहिता की हालत बिगड़ने से हुई मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही करने का लगाया आरोप

0
16

 

हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव पिहोरा में प्रसव के बाद एक विवाहिता की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूबी पत्नी जगजीत के रूप में हुई है। रूबी की शादी 4 मई 2025 को हुई थी और उसका मायका फिरोजाबाद जनपद के अंबेडकर नगर में है। रूबी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा के चौहान हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here