रमनपुर स्तिथ महामाई चामुंडा देवी मंदिर की जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जे का किया प्रयास,पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
31

 

हाथरस। हाथरस में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने मंदिरों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया है। ताजा मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर स्थित महामाई चामुंडा देवी मंदिर का है, जहां शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ भूमाफिया मजदूरों को साथ लेकर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच गए। मामले की जानकारी मंदिर के पुजारी पाताल गिरी महाराज व संगम गिरी महाराज को हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक भूमाफिया मौके से फरार हो गए।

वहीं, कुछ देर बाद पैतृक जमीन के मालिक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह जमीन हमारी पुश्तैनी जमीन है और हमारे बुजुर्गों ने इसे महामाई चामुंडा मंदिर के दान में दे दिया था। तभी से बाबा द्वारा मंदिर में गौशाला और देवी मंदिरों की सेवा आदि के कार्य किए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ भूमाफिया अब मंदिर की जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वह फर्जी बैनामे से संबंधित दस्तावेज लेकर मंदिर परिसर में पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि भूमाफियाओं ने देवी मंदिरों को भी नहीं बख्शा है और वहां की जमीन पर भी कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here