महामौनी में राशन दुकान का विवाद 5 महीने से जारी,डीलर का लाइसेंस स्थाई रूप से निरस्त करने की मांग

0
32

 

हाथरस।मुरसान ब्लॉक के महमौनी गांव में राशन की दुकान को लेकर पिछले करीब पांच महीनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण राशन डीलर मुलचंद उर्फ देवा पहलवान का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त कराने की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सबूतों के साथ कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद राशन डीलर का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हाथरस को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि उचित दर विक्रेता मुलचंद उर्फ देवा पहलवान और उसके भाई के खिलाफ थाना मुरसान में पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2019 में दर्ज एफआईआर में मारपीट, राशन की दुकान को लेकर विवाद, महिलाओं के साथ बदसलूकी, राशन वितरण से संबंधित बाट-माप एवं उपकरण ले जाने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप दर्ज किए गए थे।

ग्रामीणों ने बताया कि 28 सितंबर 2022 को दर्ज दूसरी एफआईआर में भी मारपीट, जान से मारने की धमकी, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग सहित अन्य आरोपों का उल्लेख है। ग्रामीणों का कहना है कि इन मामलों और लगातार की जा रही शिकायतों के बाद प्रशासन की ओर से राशन डीलर का लाइसेंस निलंबित किया गया था, लेकिन ग्रामीण अब लाइसेंस को स्थायी रूप से निरस्त कराने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि राशन डीलर का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त नहीं किया गया तो वे 2 सितंबर 2026 से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही शांतिपूर्ण धरने के दौरान ग्रामीणों के लिए प्रकाश और पानी की व्यवस्था कराने की मांग भी की गई है।

ज्ञापन देने वालों में गौतम सिंह पुत्र निर्जन सिंह सहित महमौनी गांव के अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here