गंगानगर विष्णुपुरी में कच्चे रास्ते से ग्रामीण परेशान, डीएम से पक्की सड़क बनवाने की मांग

0
22

 

हाथरस शहर के गंगानगर विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कॉलोनी में पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से कच्चा पड़ा है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात के दौरान कच्चे रास्ते पर पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में विशेष परेशानी होती है और उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है।

रास्ते की खराब स्थिति के चलते आए दिन लोग परेशान रहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि कच्चे रास्ते का जल्द से जल्द पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराया जाए, ताकि कॉलोनी के लोगों और बच्चों को आवागमन में राहत मिल सके।

प्रार्थना पत्र देने वालों में पुष्पराज समेत कॉलोनी के अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here