हाथरस में लगा स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप,97 मरीजों का हुआ उपचार,7 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

0
16

 

हाथरस में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप
हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस में पंजीकृत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए विभिन्न लेबर चौराहों पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को चामड़ गेट, हाथरस स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया गया। कैंप में श्रमिकों सहित अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
कैंप के दौरान 7 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 97 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 70 मरीजों की सीबीसी जांच और 18 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच के दौरान 5 मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। सभी मरीजों को बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं।

श्रमिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए जिले में 6 लेबर अड्डों को चिन्हित किया गया है। इनमें चामड़ गेट और रामलीला ग्राउंड हाथरस, पंत चौराहा सिकन्द्राराऊ, जवाहर बाजार सादाबाद, बच्चा पार्क सासनी और रामलीला ग्राउंड मुरसान शामिल हैं।

कैंप में स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग और आयुष्मान भारत की टीम के साथ चिकित्सकीय स्टाफ एवं आयुष्मान मित्र मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here