संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
30

 

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसे में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान एटा के जलेसर स्थित आगरा अड्डा निवासी 35 वर्षीय उपासना के रूप में हुई है। उपासना की शादी वर्ष 2014 में गांव बरसे निवासी कृपेंद्र सिंह उर्फ जीलू से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।

मृतका के भाई मनीष ने बहन की हत्या की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि जीजा कृपेंद्र सिंह शराब पीकर अक्सर उपासना के साथ मारपीट और परेशान करता था। मनीष के मुताबिक, उपासना लंबे समय से बीमार थी, लेकिन उसका उचित उपचार भी नहीं कराया गया।

मनीष ने आरोप लगाया कि उपासना को जहर देकर या किसी अन्य तरीके से मौत के घाट उतारा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here