सासनी के गड़ाखेड़ा में धन के खेत मे पानी लगाते समय युवक को सांप ने काटा,अस्पताल में भर्ती

0
13

 

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गदाखेड़ा गांव में सोमवार देर रात एक युवक को धान के खेत में पानी लगाते समय सांप ने डस लिया। सांप के डसने से युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गदाखेड़ा निवासी युवक सोमवार देर रात अपने खेतों में धान की फसल को पानी दे रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे जमीन पर रेंगते हुए सांप का पता नहीं चला। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया।

सांप के काटने के बाद युवक को तेज चुभन महसूस हुई और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब परिजन खेत पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में देखा, तो वे तुरंत उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी ले गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here