सासनी में दिव्यांग प्रमाण पत्र पंजीकरण शिविर हुआ आयोजित,दो दर्जन से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

0
31

सासनी के भोजगढ़ी स्थित मानसिक मंद बुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था के परिसर में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मानसिक, दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित सहित विभिन्न प्रकार के दिव्यांगजनों ने पहुंचकर अपने प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराया।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम से जुड़े अर्थो सर्जन पवन कुमार, मनोचिकित्सक ललित प्रताप सिंह, आकाश शर्मा तथा सीएमओ कार्यालय के गगन यादव ने शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जानकारी दर्ज की। शिविर में दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया और उनके परिजनों को प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई ताकि उन्हें आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविर के दौरान मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के सदस्य रामगोपाल दीक्षित ने रेलवे की ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ पात्र लोगों को स्टेशनों पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से पात्र लोग पेंशन, शिक्षा, रोजगार और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगने से दिव्यांगजनों को दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, जिला अध्यक्ष संतोष तोमर, शिक्षिका शशि प्रभा माहेश्वरी, ज्ञानेंद्र प्रकाश, देव कुमार शर्मा, कुमारी पिंकी, मनोज कुमार, निलेश गुप्ता, विजय सिंह, आयुषी यादव, छाया शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here