हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाथरस के वरिष्ठ व्यापारी एवं सपा नेता गोविंद अग्रवाल को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
गोविंद अग्रवाल के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान गोविंद अग्रवाल ने कहा कि वह पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रज मोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, प्रेमनाथ एडवोकेट, बालकिशन यादव, श्रीराम यादव, बंटी यादव, टीपी सागर, सचिन कुमार, संजय शर्मा, दुष्यंत चौधरी, राकेश चौधरी, मुकेश कुमार गौतम, आकाश चौधरी, वीरपाल सिंह, गौरव चौधरी, रवि दिवाकर, कौशल कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।










