एडीएम प्रशांत तिवारी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हुई आयोजित

0
37

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को एडीएम प्रशांत तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास, सफाई व्यवस्था और दाऊजी महाराज मेला-2026 से जुड़े सात प्रस्ताव रखे गए, जिनमें छह को मंजूरी मिली, जबकि सफाई कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का प्रस्ताव सभासदों के विरोध के चलते अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह भी मौजूद रहे। शासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाने के बाद वर्तमान में ये अधिकार एडीएम के पास हैं।

स्वीकृत प्रस्तावों में सफाई वाहनों में जीपीएस लगवाने, दाऊजी महाराज मेला-2026 के मुख्य मार्ग का निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना व राज्य सेक्टर की सीवरेज-जलनिकासी योजना की डीपीआर, राज्य वित्त आयोग से महत्वपूर्ण कार्य कराने तथा 15वें वित्त आयोग के तहत अतिरिक्त धनराशि खर्च करने संबंधी प्रस्ताव शामिल हैं।

बैठक में सभासदों ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्य न होने, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और अधिकारियों की गैरहाजिरी की शिकायतें कीं। उन्होंने कहा कि कई प्रस्तावों में उनके क्षेत्रों के काम शामिल नहीं हैं। एडीएम ने सभासदों को आश्वासन दिया कि वह स्वयं वार्डों का दौरा कर समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। बैठक में सुनील अग्निहोत्री, नवीन सबलोक, मनीष अग्रवाल, सुंदरम, अतुल चौधरी, शाहरुख, मूलचंद वाष्र्णेय, विवेक गुप्ता, रामजीलाल वर्मा, दिनेश शर्मा, बीना जैन, अशोक गोला सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here