बिसावर के टिकैत गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे देव उर्फ किट्टू की समरसेबल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, देव उर्फ किट्टू अपने पिता सुनील कुमार के साथ टिकैत गांव में रहता था। रविवार को वह घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह समरसेबल के पास पहुंच गया। इसी दौरान समरसेबल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। गांव में भी इस घटना को लेकर दुख का माहौल है।










