सिकंदराराऊ में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विहिप पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सनातन प्रेमी शामिल हुए।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं प्रांत सहमंत्री अभय राज भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कथावाचक सुनील कौशल रहे।
उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, संगठन के उद्देश्यों, हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति एवं धर्म की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज और राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास वार्ष्णेय उर्फ देवा भैया भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों और वक्ताओं का विहिप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और सनातन प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सनातन संस्कृति, धर्म और परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद सिकंदराराऊ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।










