हाथरस। शनिवार को कोतवाली सदर में समाधान दिवस का आयोजन डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने डीएम और एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
समाधान दिवस के दौरान वेद भगवान शिविर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने डीएम और एसपी को वेद भगवान की शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए मेले में स्थापित वेद भगवान के शिविर में आने का निवेदन किया।
डीएम और एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।










