डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिला महिला अस्पताल किया निरीक्षण

0
28

 

हाथरस। शनिवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर ओटी कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर सेंटर की बिल्डिंग का भी जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार और इंजीनियरों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नई इमरजेंसी का निरीक्षण किया और मरीजों से वहां मिल रही सुविधाओं व उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों का हालचाल भी जाना। इस दौरान एडीएम प्रशांत तिवारी, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर, सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल, सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here