सासनी साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है।
UPI के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर हुए 45 हजार रुपये पुलिस ने वापस करा दिए।
अलीगढ़ के रहने वाले शिकायतकर्ता साहिल आमिर के खाते से गलती से 45 हजार रुपये गलत नंबर पर ट्रांसफर हो गए थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में सासनी साइबर क्राइम पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने साइबर माध्यमों से प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता की पूरी 45 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी।
रुपये वापस मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने थाना सासनी पहुंचकर हाथरस पुलिस का धन्यवाद किया और साइबर क्राइम टीम की जमकर सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, पिन, सीवीवी तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।










