टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
40

 

हाथरस। भाई की ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक को लोडर टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोडर टेंपो को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के अगसौली के निकट 23 वर्षीय विशाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नगला सुख थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ अपने बड़े भाई की ससुराल नगला तुलसी, कासगंज से वापस लौट रहा था। तभी उसे एक लोडर टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक युवक रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई की ससुराल घूमने गया था और वहां से वापस लौट रहा था।

युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने लोडर टेंपो को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here