42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

0
28

 

हाथरस। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक संख्या 52 में 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी खेड़िया, थाना खंदौली, जनपद आगरा, हाल निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है। बताया गया है कि भूरी सिंह पिछले कई महीनों से काशीराम कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते थे। वह शराब पीने का आदी बताया गया है।

अज्ञात कारणों के चलते भूरी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here