हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया।
ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सिकंदराराऊ व पुरदिलनगर प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विहिप के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।
इस दौरान भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, परोपकार और सामाजिक समरसता भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बताया गया कि सिकंदराराऊ प्रखंड में साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ और साप्ताहिक मिलन का कार्यक्रम पिछले पांच वर्षों से लगातार चल रहा है।
अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर होने वाले इन आयोजनों का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।










