यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने के विरोध में सपाइयों ने निकाला मार्च,जमकर की नारेबाजी

0
17

 

हाथरस। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। विधानसभा हाथरस के भावी प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घास की मंडी, बुर्ज वाला कुआं, बांस मंडी, बेनीगंज और मोहनगंज सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर पर विरोध जताया।

सभा को संबोधित करते हुए रामनारायण काके और अतीत अग्रवाल ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने इसके विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही। जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर व्यापारियों के हितों की आवाज उठाई जाती रहेगी।

इस दौरान डॉ. राधेश्याम रजक, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र वार्ष्णेय, हेमंत गौड़, वीरेंद्र कुशवाहा, मनोज शर्मा, अनिल कुमार वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, रामकुमार गुड्डा पुजारी, ललित चौधरी, इरशाद बाबू, इसाक शाह, पवन यादव सहित व्यापार सभा और सपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here