सिकंदराराऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, साबूदाने और कुट्टू के आटे के लिए नमूने

0
21

 

हाथरस के सिकंदराराऊ में नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। सोमवार, 12 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रामलीला मैदान स्थित दुकानों पर पहुंचकर व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

इस दौरान टीम ने सीबी ट्रेडर्स से साबूदाना और रोहित ट्रेडर्स से कुट्टू के आटे का एक-एक नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।

कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य-2 मनोज तोमर, युद्धवीर सिंह, करतार सिंह, भरत सिंह, प्रियेश कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग के इस अभियान का उद्देश्य नवरात्र के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here