वन स्टॉप सेंटर में बालिकाओं से मिले डीएम और एसपी, उपहार देकर बढ़ाया उत्साह

0
18

 

हाथरस। मिशन शक्ति फेस-6 अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस स्थित वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सेंटर में मौजूद बालिकाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आत्मीयता के साथ संवाद किया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए संवेदनशील हैं।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिकाओं को जरूरत के अनुसार सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सेंटर में रहने वाली बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा, गरिमा और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here