हाथरस में 21 और 28 नवंबर को विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा

0
26

 

हाथरस।लोक अदालतों में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

21 नवंबर को चेक बाउंस से संबंधित एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों की सुनवाई होगी, जबकि 28 नवंबर को मोटर वाहन अधिनियम के मामलों और यातायात चालानों का निस्तारण किया जाएगा…//

विशेष लोक अदालतें हाथरस जनपद न्यायालय के अलावा सादाबाद और सिकंदराराऊ स्थित बाह्य न्यायालयों में भी आयोजित होंगी…//

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में समझौते से वाद निस्तारण पर किसी पक्ष की हार-जीत नहीं होती और फैसला अंतिम होता है…//

लोक अदालत में कोर्ट फीस नहीं लगती, जबकि पहले जमा की गई कोर्ट फीस भी नियमानुसार वापस कर दी जाती है…//

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वादकारियों और अधिवक्ताओं से विशेष लोक अदालतों में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराने की अपील की है…//

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here