यूट्यूब पर गर्भपात का तरीका खोज धतूरा खाया, गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर

0
10

 

हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। चार बच्चों की मां ने कथित तौर पर गर्भपात करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखा और उसमें बताए गए तरीके के अनुसार धतूरे का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

रामपुर गांव निवासी विक्रम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी 28 वर्षीय पत्नी रजनी चार बच्चों की मां है। बताया गया कि रजनी दो महीने की गर्भवती थी और वह एक और बच्चा नहीं चाहती थी। इसी कारण वह गर्भपात कराने का तरीका तलाश रही थी। मंगलवार को उसने मोबाइल पर यूट्यूब के माध्यम से गर्भपात से जुड़ी जानकारी खोजी। आरोप है कि वीडियो में धतूरा खाने से गर्भ गिरने की बात देखकर उसने शाम करीब पांच बजे इसका सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे परेशानी होने लगी।

महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here