सासनी में गर्भपात की दवा लेने के बाद 24 वर्षीय महिला की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

0
11

 

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी 24 वर्षीय महिला की गर्भपात के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सिवाना पत्नी राजिद अब्बासी ने सासनी के मोहल्ला कसाई में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात की दवा ली थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भपात के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। जिला अस्पताल में मौत होने के बाद परिजनों ने संबंधित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here