गर्भपात की कोशिश में अत्यधिक रक्तस्राव से विवाहिता की मौत, क्लीनिक सील

0
20

​हाथरस के सासनी क्षेत्र स्थित मोहल्ला कसाई बाड़ा में गर्भपात कराने की कोशिश के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से शबाना नामक विवाहिता की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर यह मामला सामने आया कि एक दाई द्वारा गर्भपात करने का प्रयास किया गया,

जिससे महिला की जान चली गई। घटना के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। देर शाम उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण भारती, तहसीलदार सासनी, एमओआईसी डॉ. पंकज कुमार और पुलिस बल की टीम ने आरोपित दाई के क्लीनिक को खोजकर सील कर दिया। प्रशासन का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here