मानवेन्द्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

0
16

 

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में मानवेन्द्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी सीके उर्फ श्रीकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 25 नवंबर को थाना क्षेत्र के कछपुरा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को गांव बिसाना में गोपाल और उसके साथियों ने एक घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की थी। इसके बाद आरोपियों ने वादिया के पुत्र मानवेन्द्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए थे। घटना में मानवेन्द्र की मौत हो गई थी। मामले में थाना चंदपा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में एसओजी, एंटी थेफ्ट, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी क्रम में 19 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुख्य आरोपी सीके उर्फ श्रीकृष्ण पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here