संविधान दिवस पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने निकाली बाइक रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
12

 

हाथरस। संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल से हुई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक लेकर शामिल हुए। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित यूजीसी संशोधन अधिनियम 2026 पर विरोध जताते हुए पुनर्विचार करने और इसे तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शैक्षणिक स्वतंत्रता और छात्रों व शिक्षकों के हितों की रक्षा जरूरी है। किसी भी नए कानून को लागू करने से पहले शिक्षाविदों, छात्रों और शिक्षकों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें उठाई गईं। इनमें यूजीसी संशोधन अधिनियम 2026 पर पुनर्विचार, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता सुरक्षित रखने, सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ही नया कानून लागू करने तथा शिक्षा को व्यावसायिक और राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखते हुए समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग शामिल रही।

इस दौरान जिला महामंत्री एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, अरुण शर्मा, पूर्व विस्तारक संजीव गोयल, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, सादाबाद नगर अध्यक्ष सोनू गौतम, जिला सचिव जय नारायण शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल गौतम, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा सहित यश पचौरी, नवनीत चतुर्वेदी, रामकुमार वर्मा और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here