बंदरों के झुंड से डरकर छत से गिरी तीन वर्षीय मासूम, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

0
12

हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के गांव धनौली में गुरुवार सुबह बंदरों के झुंड से डरकर भाग रही तीन वर्षीय मासूम छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण बच्ची की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, गांव धनौली निवासी मुशर्रफ की तीन वर्षीय बेटी मायरा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर पहुंच गया। बंदरों को देखकर बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच मायरा भी डरकर भागने लगी और छत पर बनी टट्टर (जाली) से नीचे गिर गई। बच्ची के गिरते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए।

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान
क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के झुंड आए दिन घरों की छतों और गलियों में पहुंचकर उत्पात मचाते हैं। इनके डर से बच्चों और बुजुर्गों के साथ हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here