अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक का किया आयोजन

0
7

 

हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 14 जनवरी से हरिद्वार में कुंभ मेले का शुभारंभ होगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, दवा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी, उसी प्रकार हरिद्वार कुंभ में भी व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।उन्होंने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कुंभ की व्यवस्थाओं और सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष मोहित गौड़, जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री, जिला मंत्री अभि पंडित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here