सरस्वती महाविद्यालय हाथरस में नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

0
43

 

हाथरस, 02 अगस्त। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं माय भारत के तत्वावधान में सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस में नशा मुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर किया गया। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राज कुमार एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. फौजिया सिद्दीकी के निर्देशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सामूहिक लाइव प्रसारण देखा गया तथा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता उमा शंकर गुप्ता, डॉ. अंशुल सेंगर, श्रीमती पूनम, विशाल गुप्ता एवं जितेंद्र चौधरी ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. स्वतेन्द्र सिंह, डॉ. देव प्रकाश, डॉ. राकेश बाबू, पवन पाठक, आशीष, सुनील बेनीवाल, पवन शर्मा, हर्ष, आदित्य, दीक्षा वार्ष्णेय, प्रगति प्रकाश, निधि, ज्योति, दिव्या, विष्णु, सक्षम एवं जय सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। साथ ही नेहरू युवा केंद्र, माय भारत, हाथरस की ओर से डोली अग्रवाल, अम्बे रावत, आजाद सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here