श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर और एसआरएच मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के तत्वाधान में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का किया शुभारंभ

0
13

 

हाथरस। श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर और एसआरएच मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आगरा रोड स्थित अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ किया गया। शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी रामकुमार अग्रवाल (नमकीन वाले) ने फीता काटकर उद्घाटन किया। योजना के तहत ओपीडी 50 रुपये में, पैथोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत, दवाइयों पर 20 प्रतिशत और आईपीडी उपचार पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। लाभ लेने के लिए निर्धारित केंद्रों पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

उद्घाटन के अवसर पर रामकुमार अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद लोगों को हाथरस में ही सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में श्री अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष बृजेश गोयल, महामंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव तायल तथा एसआरएच हॉस्पिटल के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले ही दिन करीब 80 से 90 मरीजों की ओपीडी की गई, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर उपचार दिया। मरीजों की सुविधा के लिए शहर में कई पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराकर अस्पताल में उपलब्ध विशेष स्वास्थ्य सेवाओं और छूट का लाभ लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here