पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग में 17 वर्षीय किशोर हुआ घायल,पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
8

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला भोजा में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में 17 वर्षीय किशोर मोहित पुत्र गुड्डू घायल हो गया। हमलावरों का निशाना दीपक था, लेकिन गोली उसके पास खड़े मोहित की बाजू में लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि दीपक का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह बंबे की पटरी के पास खड़ा था, तभी हमलावर पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने गैलेक्सी होटल निवासी अंकित और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप लगाया है।

सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु माथुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here