दुकान में घुसकर युवकों ने 17 वर्षीय युवक से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना, पुलिस जांच में जुटी

0
22

 

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी 17 वर्षीय अनस के साथ कमला बाजार स्थित दुकान पर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित अनस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान सामान खरीदने की बात को लेकर 10 से 12 अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

अनस ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंग जबरन दुकान के अंदर घुस आए और उसे घेरकर बुरी तरह मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दिनदहाड़े बाजार में हुई मारपीट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल अनस को डॉक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here