हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंद्राराऊ रोड स्थित बेहटा बंबा के पास कैप्सूल कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शेखर पुत्र रंजीत निवासी सिंहपुर, थाना विजयगढ़, जनपद अलीगढ़ अपने छोटे भाई के साथ बाइक से मथुरा दर्शन करने जा रहे थे। बेहटा बंबा के पास कैप्सूल कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।










