हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी निवासी मनमोहन की 10 वर्षीय बेटी रविवार को घर में अचानक बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, बच्ची घर में खेलते समय अचानक गिर गई थी, जिसके बाद वह अचेत हो गई। बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची के शव को अपने साथ घर ले गए। बच्ची की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने से पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।










